आईएएस बन गांवों के साथ शहरों की फ़िज़ा बदल रहे यह शख्सियत

युवाओं के सपनों में जान ड़ालते भावनगर के निगम आयुक्त आईएएस डॉ नरेन्द्र कुमार मीणा का सफर

फ़तह कर ही लौटूंगा मंज़िल ज़िद ये पाल के चला मैं,

पांव के छालों ने ही फिर ताज़ पहनाया मुझे……………….

झाझीरामपुरा. राजस्थान के तहसील बसवा का एक छोटा सा गांव. अरावली की वादियों में बसा यह गांव ऋषियों की तपोभूमि रहा है. आज भले ही यहां थोड़ा विकास हुआ है लेकिन वर्षो पहले तक यहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थी. यहां के मेहनतकश लोगों को हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए पास के कस्बे यानि बसवा में जाना होता था. शिक्षा के लिए यहां के छात्रों को भी. वो भी पांच-छ: किलोमीटर पैदल ही. समस्या बड़ी थी बारिश के दिनों में तो. आधा कच्चा-पक्का रास्ता जो पूरी तरह कीचड़ से भरा होता था. लेकिन इस छोटे से गांव ने कुछ ऐसे चिराग हमको दिये हैं जो युवाओं के प्रेरक तो हैं ही इनके कार्यों की रौशनी से आज गांव-शहरों की फ़िज़ा भी बदल रही है. झाझीरामपुरा का एक ऐसा ही होनहार नाम है- आईएएस डॉ. नरेन्द्र कुमार मीणा.

एक तारीख़. ३१ अगस्त १९८३. झाझीरामपुरा गांव में किसान परिवार में एक बच्चे का जन्म होता है. नाम रखा जाता है नरेन्द्र. परिवार में सब खुश थे कि बड़ा होकर खेती-बाड़ी में हाथ बँटाएगा. उस समय किसी को यह भान नही था कि यह लड़का अपनी जिद से वो मुकाम हासिल करेगा जो पूरे गांव-समाज के लिए गौरव की बात होगी और हर नौजवान इससे प्रेरणा लेकर कुछ बड़ा करने की ठानेगा.

स्कूली शिक्षा बसवा, उच्च शिक्षा राजस्थान यूनिवर्सिटी से प्राप्त की, बीएचयू में प्रोफेसर भी रहे हैं

साल 2010 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार मीणा ने अपनी स्कूली शिक्षा पास के कस्बे बसवा से पूरी की. बीए, एमए और एम.फिल. राजस्थान यूनिवर्सिटी से उतीर्ण करने वाले डॉ. मीणा आईएएस बनने से पहले बीएचयू में सहायक प्रोफेसर भी रहें हैं.

प्रशासनिक दक्षता के साथ सौम्य एवं सुलभ अफसर की छवि

आईएएस डॉ. नरेन्द्र कुमार मीणा की गिनती गुजरात सरकार के तेज-तर्रार प्रशासनिक दक्षता वाले अफसरों में होती है. कई भाषाओं के जानकार डॉ. मीणा की छवि कार्य के प्रति बेहद सख़्त मिजाज लेकिन असल जीवन में बेहद सौम्य एवं सुलभ अफसर वाली है.

कार्यशैली की बदौलत सरकार के भरोसमंद अफसर

आईएएस डॉ मीणा अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण हमेशा ही जनता के चहेते अफसर रहे हैं. यही वजह है कि ये सरकार की गुडबुक में भी रहे हैं. द्वारका और अरवल्ली-मोड़ासा कलेक्टर, जीआईडीसी के संयुक्त प्रंबध निदेशक, मत्सय निदेशक जैसे अहम पद कुशलतापूर्वक संभालने वाले डॉ. मीणा वर्तमान में भावनगर नगर निगम गुजरात के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं.

The Kalandar Post

Don't miss the Post!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

close
The Kalandar Post

Don't miss the Post!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.