वरिष्ठ अधिवक्ता भरत व्यास राजस्थान हाईकोर्ट में AAG से बने ASG

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) भरत व्यास को केंद्र सरकार का नया अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) नियुक्त किया गया है. नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। अधिवक्ता व्यास 01 अक्टूबर 2025 से अगले तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे.

वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी रस्तोगी का कार्यकाल ३० सितम्बर तक

वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के एएसजी पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी रस्तोगी कार्यरत हैं. वह वर्ष 2014 से लगातार इस पद पर बने रहे हैं. उनका कार्यकाल 30 सितम्बर को समाप्त हो रहा है.

सरल, सौम्य व्यवहार के धनी व्यास को पहले भी मिली हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वर्तमान में राजस्थान सरकार के एएजी वरिष्ठ अधिवक्ता वर्ष १९८४ से लगातार हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर पीठ में वकालात कर रहे हैं. वह पूर्व में वर्ष १९९९ से २००३ तक राजस्थान हाईकोर्ट में भारत सरकार के सहायक सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं. वसुंधरा राजे सरकार वर्ष २००३-०८ में भी एएजी रह चुके हैं.

The Kalandar Post

Don't miss the Post!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

close
The Kalandar Post

Don't miss the Post!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.